Thursday, February 12, 2026
HomeखेलIPL के बीच में टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगे भारतीय...

IPL के बीच में टी20 विश्व कप के लिए रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, कौन-कौन भरेगा उड़ान, कब जाएगी टीम इंडिया

नई दिल्ली. भारतीय टीम पिछले साल भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गई थी. फाइनल में रोहित शर्मा की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में 1 से 29 जून के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप अब तमाम भारतीय फैंस की नजर है. अभी चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा नहीं की है लेकिन जानकारी के मुताबिक इसको लेकर चर्चा की जा चुकी है. खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बीच में ही टीम के कुछ खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएंगे.

इस साल जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. एक दो दिन में टू्र्नामेंट के लिए भारतीय टीम के ऐलान की संभावना जताई जा रही है. चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे जिसके लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की राय शामिल होगी. विश्व कप को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी बीच आईपीएल में ही वर्ल्ड खेलने के लिए रवाना हो जाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments